रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। जान से मारने की धमकी देने के मामले में कांके पुलिस ने एक युवक और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से 7.65 एमएम की देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बुधवार को कांके थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय ने बताया कि कांके थाना क्षेत्र के मनातू निवासी बाबूलाल नायक ने पांच अक्टूबर को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि उनके पुत्र को होचर निवासी हेमंत मुंडा और अन्य युवकों ने जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान सात अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि संग्रामपुर रिंग रोड ब्रिज के समीप कुछ संदिग्ध युवक हथियार के सा...