रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। कांके जनरल हॉस्पिटल (डॉ. शंभु अस्पताल) के नवनिर्मित भवन में गुरुवार को पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने सुख-समृद्धि और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नवनिर्मित भवन में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने की तैयारी की गई है। महिलाओं और बच्चों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया गया है। यहां महिला वार्ड, ओपीडी, आईपीडी, आधुनिक ओटी और प्राइवेट रूम की सुविधा उपलब्ध है। नवनिर्मित महिला वार्ड में सामान्य और सिजेरियन प्रसव की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षित नर्सों की टीम 24 घंटे प्रसव सेवा देगी। शिशु रोग विशेषज्ञ की सेवा के साथ नवजात शिशुओं के लिए एनआईसीयू की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है...