रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: सिल्ली,प्रतिनिधि। अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल, रांची में 24 अक्टूबर, शनिवार को आयोजित दक्षिणी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सिल्ली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा आठ की छात्रा खुशी कुमारी ने लोक गायन में और पलक सांडील्य ने लोक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यालय की वार्डन चंद्रिका कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा जिलों के विजेता छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।उन्होंने दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि कस्तूरबा सिल्ली की छात्राएं खेलकूद के साथ-साथ नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी लगातार बेहतर प्...