Ranchi News: कस्तूरबा विद्यालय में बच्चों को दी कानून की जानकारी
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सलगाडीह में बुधवार को विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को मौलिक अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, सुरक्षित वातावरण में रहने और शोषण व हिंसा से संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल शोषण, बाल यौन उत्पीड़न और बच्चों के साथ होने वाली हिंसा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। डालसा के पीएलवी ने बच्चों को पॉक्सो एक्ट, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ बने नियम, डायन प्रथा, मुफ्त कानूनी सहायता और नशामुक्ति के बारे में भी बताया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: उच्च विद्यालय बेलपहाड़ी में बच्चों के सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.