रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव 'स्पंदन-2026' का गुरुवार को समापन हुआ। 3 से 5 नवंबर तक चले महोत्सव में विश्वविद्यालय के 30 से अधिक विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। महोत्सव में कुल 554 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। संगीत, नृत्य, साहित्य, रंगमंच और ललित कला की पांच श्रेणियों में 25 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महोत्सव का उद्घाटन तीन नवंबर को कुलपति प्रो. राजीव मनोहर और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। पहले दिन संगीत की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हल्का गायन, शास्त्रीय वाद्य, शास्त्रीय गायन, पाश्चात्य गायन, पाश्चात्य वाद्य और लोक वाद्यवृंद की प्रस्तुतियां हुईं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अपने शहर में, ललित ...