रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घटस्थापना के साथ शनिवार से शारदीय नवरात्र शुरू होगा। मंदिरों और घरों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापित कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर मां की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ त्योहार का समापन होगा। नवरात्र को लेकर प्रखंड के खत्रीखटंगा, पाकल, मेड़ी, मुरतो, तुको, दिघिया, ईंटाचिल्द्री और घाघरा में पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बेड़ो में पूजा समिति के कैलाश कुमार और डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कलश स्थापना से पहले महादानी मंदिर परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- Navratri Kalash Sthapana: नवरात्र...