रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के कम नामांकन वाले 12 विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्षों एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी स्मिता नगेशिया ने समीक्षा बैठक की। बैठक में कम नामांकन वाले विद्यालयों को नजदीकी विद्यालय में मर्ज किए जाने के प्रस्ताव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एक-एक कर सभी विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में पांच से 11 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की संख्या तथा कक्षावार नामांकन की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान राजकीय मध्य विद्यालय बाला एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय आमझरिया में कम नामांकन के कारणों की जानकारी ली गई। इस दौरान शिक्षकों की लापरवाही और पठन-पाठन में रुचि नहीं लेने के कारण बच्चों के दूसरे विद्यालयों में...