रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के डहकेला और लिमड़ा पंचायत स्थित विद्यालयों में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा, स्वच्छता अभियान और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डहकेला स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह एवं भाजपा खूंटी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी ने किया। जम्हार चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा बिरसा चौक, गोविंदपुर रेलवे स्टेशन चौक होते हुए विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने भारत माता की जय और तिरंगा हमारा सदा ऊंचा रहे जैसे नारे लगाए। वहीं लिमड़ा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय गुमडू में पहले बच्चों ने विद्यालय परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। यह भी प...