Ranchi News: कर्रा में बच्चों के बीच बिस्किट और खाद्य सामग्री वितरित
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के लारता गांव में सोमवार को भाजपा कर्रा मंडल की ओर से आंगन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी उपस्थित थीं। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच फल, बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वहीं आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को गमछा देकर सम्मानित किया गया। सीमा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। मौके पर लारता पंचायत समिति सदस्य हिमाद्री देवी समेत ग्रामीण और बच्चे उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बांटा गया पुष्टाहार यह भी पढ़ें- Rudrap...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.