रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में शनिवार को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के तहत दावा-आपत्ति को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ स्मिता नगेशिया ने की। बैठक में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित दावा-आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस अवसर पर बीडीओ स्मिता नगेशिया ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें। साथ ही पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने तथा सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दाखिल कराने में सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Dumka News: एसआईआर को लेकर मतदान केंद्रों पर लगा दो दिवसीय दावा-आपत्ति शिविर बैठक में झा...