रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। खेलगांव स्थित बॉक्सिंग हॉल में रविवार को इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय पांचवीं इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बेड़ो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कराटे प्रशिक्षक राज कूपर और एस. के. साह के नेतृत्व में विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक जीतने के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन शील्ड भी अपने नाम की। स्वर्ण पदक विजेताओं में निराली भगत, दिव्यांशु राज, रणवीर और अभिमन्यु बड़ाइक शामिल रहे। रजत पदक प्रतीक बड़ाइक, शशिकांत बड़ाइक, कनिष्क कुमार और अभिमन्यु ने जीता। वहीं कांस्य पदक सुमन होरो, आर्यन उरांव, प्रतीक बड़ाइक, अभिषेक साहू, प्रिंस...