Ranchi News: कराटेकार यशस्वी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची। राष्ट्रीय स्तर पर कराटे में शानदार प्रदर्शन करने वाली झारखंड की यशस्वी यादव को गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में सम्मानित किया। यशस्वी ने 7 से 9 अक्तूबर तक तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 60-64 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया था। वह कराटे प्रशिक्षक नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। सम्मान समारोह में शहजाद कुरैशी और नीरज कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.