रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। आदिवासी छात्र संघ और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से आयोजित होने वाले करम पूर्व संध्या महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को रातू दक्षिणी पंचायत भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संगीता तिर्की ने की। इसमें 13 सितंबर को रातू हाई स्कूल मैदान में होने वाले महोत्सव की रूपरेखा और विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी जिम्मेदारियां तय करने और आपसी समन्वय से काम करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रातू दक्षिणी मुखिया जयश्री कुमारी, दक्षिण पूर्व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य बिमल उरांव, समाजसेवी कृष्णा उरांव, आदिवासी छात्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष रोशन तिग्गा, सचिव अमित तिग्गा, कोषाध्यक्ष अनुज तिर्की, पूर्व मुखिया मुकेश भगत, शिवनाथ उरांव समेत बड़ी संख्या मे...