Ranchi News: करम पूर्व संध्या पर प्रतियोगिता का निर्णय
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। नवागढ़ पंचायत सचिवालय में मंगलवार को मुखिया भुनेश्वर बेदिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा मौजूद थे। बैठक में करम पूर्व संध्या पर 20 सितंबर को पारंपरिक ढोल-नगाड़े के साथ सांस्कृतिक प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए संतोष बेदिया को अध्यक्ष, कमल बेदिया को सचिव और परमेश्वर महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सोहरैया बेदिया, अर्जुन बेदिया, नरेंद्रनाथ बेदिया, जयशंकर पाहन, नित्यानंद बेदिया, बालेश्वर बेदिया, चमरू पाहन, बलिया बेदिया, शिवा मुंडा, बुधराम बेदिया और दीपेंद्र बेदिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.