Ranchi News: करमा पूजा परंपरागत रीति-रिवाज से मनाने का निर्णय
रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आदिवासी सरना पाड़हा समाज की बैठक पंचायत सचिवालय चकला के सभागार में बुधवार को अध्यक्ष समुद्र पाहन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में करमा पूजा और करमा महोत्सव भक्ति भाव और परंपरागत रीति-रिवाज के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि 22 सितंबर को सभी जगह करमा पूजा होगी और 23 सितंबर को परण किया जाएगा। समाज के लोगों से परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार पूजा करने की अपील की गई। वहीं, करमा डाल के विसर्जन के समय भी पारंपरिक रीति-रिवाज का पालन करने का आग्रह किया गया। बैठक में लक्ष्मण उरांव, करमू पाहन, अशोक मुंडा, सुखराम पाहन, सोहराय बेदिया, सुरेश मुंडा, सोमला उरांव, विजय मुंडा सहित अन्य लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: करम महोत्सव में संस्कृति संरक्षण का संदेश : जयराम महतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.