रांची, जुलाई 31 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से करमटोली तालाब के निकट स्थित 51 डिसमिल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शुक्रवार को विशेष अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 15 अस्थायी संरचनाओं को हटाते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। बता दें कि उक्त भूमि पर निवासरत 12 पात्र परिवारों को पूर्व में ही ईस्ट जेल रोड स्थित बिरसा आवास योजना के अंतर्गत स्थायी आवास आवंटित किया जा चुका था। इसके बावजूद वे आवंटित आवास में स्थानांतरित नहीं हुए और सरकारी भूमि पर ही रह रहे थे। निगम द्वारा उन्हें कई बार नोटिस जारी किए गए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: करमटोली तालाब से अतिक्रमण हटा, बेहतर प्रबंधन के निर्देश सार्वजनिक उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) के माध्यम से भी निर्धारित समय-सीमा...