रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के तुको गांव में रविवार को ग्राम प्रधान तेम्बा पहान की अध्यक्षता में ग्रामीणों और भू-स्वामियों की ग्रामसभा हुई। बैठक में खूंटी से लोहरदगा भाया बेड़ो पथ के नवनिर्माण के लिए मौजा-तुको, थाना नंबर-15 में जारी भूमि अधिग्रहण नोटिस पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित मुआवजा राशि पर असंतोष जताया। ग्रामसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान में निर्धारित कम मुआवजा दर पर ग्रामीण अपनी जमीन नहीं देंगे। ग्रामीणों ने कहा कि तय मुआवजा राशि वर्तमान बाजार दर और जमीन के वास्तविक मूल्य की तुलना में काफी कम है। उन्होंने उचित एवं न्यायसंगत मुआवजा मिलने तक भूमि अधिग्रहण का विरोध जारी रखने की बात कही। साथ ही रांची उपायुक्...