रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची में छात्र आदित्य की मौत के बाद शिक्षा मंत्रालय की ओर से गठित तीन सदस्यीय कमेटी को सिर्फ घटना की परिस्थितियों की जांच करने तक सीमित नहीं रखा गया है। उसे संस्थान में लागू दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा करनी है। इसमें बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और उनके कामकाज, संस्थागत सहयोग प्रणाली, विद्यार्थियों के लिए परामर्श व मार्गदर्शन की व्यवस्था और छात्र शिकायत निवारण तंत्र की स्थिति का आकलन शामिल है। समिति इन व्यवस्थाओं में मौजूद संभावित खामियों की पहचान करेगी और विद्यार्थियों के कल्याण को बेहतर बनाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक उपाय सुझाएगी। इसके लिए कमेटी संबंधित पक्षों से बातचीत करेगी और जरूर...