Ranchi News: कचरा प्रसंस्करण के लिए किया जागरूक
रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। गांधी जयंती पर शुक्रवार को रांची नगर निगम ने बल्क वेस्ट जनरेटरों (बीडब्लूजी) के लिए गीले कचरे के ऑन-साइट प्रसंस्करण को बढ़ावा देने का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान प्रमुख होटलों के कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली की जानकारी दी गई। निगम की टीम ने संस्थानों को परिसर में ही कम्पोस्ट मशीन लगाकर कचरा निस्तारण के लिए प्रेरित किया। प्रतिदिन 100 किलो कचरा या 40 हजार लीटर पानी की खपत वाले प्रतिष्ठानों को बीडब्लूजी माना जा रहा है। अब तक ऐसे 200 से अधिक प्रतिष्ठान पंजीकृत हो चुके हैं। निगम का मानना है कि स्रोत पर ही कचरा अलग होने और प्रसंस्करण से परिवहन व्यवस्था पर दबाव कम होगा। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ परिचालन रेंज में स्वच्छता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.