Ranchi News: कंप्यूटर कोर्स के सफल छात्रों को बांटे प्रमाणपत्र
रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: रांची। किशोरगंज स्थित नेशनल कंप्यूटर क्लासेस में रविवार को प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह ने कंप्यूटर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने वर्तमान डिजिटल युग में कंप्यूटर और तकनीकी कौशल की बढ़ती मांग पर जोर दिया। विधायक ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर रमेश सिंह, शशांक राज सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.