रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। दलादली टीओपी क्षेत्र के करमटोली में रहने वाले संदीप किशोर कुजूर से साइबर ठग ने ब्लिंककिट का फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर 6.85 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में भुक्तभोगी की लिखित शिकायत पर साइबर अपराध थाना में केस दर्ज किया गया है। सूचक स्वयं दलादली में ग्रामीण फूड मार्ट का संचालन करते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने उक्त कंपनी का फ्रेंचाइजी लेने का निर्णय लिया। इसी क्रम में उन्होंने गूगल साइट पर इस संबंध में खोजबीन की। इसी क्रम में उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं का परिचय अशोक अग्रवाल व कंपनी का सीआरएम बताया। यह भी पढ़ें- Noida News: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर कारोबारी से डेढ़ करोड़ ठगे बातचीत के बाद ठग ने कारोबादी संदीप से जरूरी दस्तावेज मंगाए व प्रक्रिया शुल...