रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने सड़क नहीं होने के कारण गुमला के जारी में शव कंधे पर ढोने की हिन्दुस्तान अखबार की खबर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की दुर्दशा पर आंसू भी कम पड़ जाएंगे। 26 साल के युवा झारखंड में आज भी कंधे पर शव को ढोना शर्मनाक है। जयराम ने सवाल उठाते हुए कहा कि 26 वर्षों के सत्ता के इर्दगिर्द मंडराने वाले राजनेताओं को सोचना चाहिए कि उन्होंने झारखंड को क्या दिया? विधायक ने कहा कि गांव में एक सड़क मुहैया नहीं करवा पाए, राज्य के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। विधायक ने लिखा कि राज्य में नौकरशाही हावी है। एसी कमरे से जनता का भविष्य लिखा जा रहा है, जहां से झारखंड की तस्वीर नहीं बदलेगी। जयराम महतो ने कहा कि झारखंड केवल खनिज संपदा से समृद्ध नहीं, यहां के...