रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। आरटीसी आईटी में बुधवार को समस्या समाधान और विचार-निर्माण पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी रांची के असिस्टेंट प्रोफेसर और आईआईसी के संयोजक इंद्रनील बराट ने इंजीनियरिंग के छात्रों को प्रभावी विचार-निर्माण के व्यावहारिक उपयोग और अनुप्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने लाइव गतिविधियों और संवादात्मक अभ्यासों के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक परिस्थितियों में विचार-निर्माण को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आत्मविश्वास, प्रभावी संचार, पेशेवर व्यवहार और उद्योगोन्मुख संचार कौशल के महत्व पर भी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...