Ranchi News: ओरमांझी में वज्रपात से अधेड़ की मौत
रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में बुधवार शाम करीब चार बजे वज्रपात की चपेट में आने से 56 वर्षीय रामदेव बेदिया की मौत हो गई। वहीं सिकिदिरी थाना क्षेत्र के जायडीहा गांव में वज्रपात से एक बैल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे से बारिश हो रही थी। बारिश शुरू होने से पहले रामदेव बकरी चराने गांव के पास स्थित हेरटेंगरी जंगल गए थे। शाम करीब चार बजे तेज बारिश के साथ वज्रपात होने लगा। इसी दौरान रामदेव वज्रपात की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जंगल से लौट रहे एक राहगीर ने छाता गिरा देखा। कुछ दूरी पर एक व्यक्ति भी जमीन पर पड़ा था। उसने तत्काल इसकी जानकारी मुखिया विनोद बेदिया को दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रामदेव को मृत पाया। सूचना मिलने पर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.