Ranchi News: ओरमांझी में मांदर की थाप पर झूमे हजारों लोग
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। कुरमी विकास मोर्चा ओरमांझी की ओर से सोमवार को मैदान ओरमांझी में करम मिलन महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो और पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर चौधरी समेत ओरमांझी, अनगड़ा और कांके प्रखंड के करीब पांच हजार लोग शामिल हुए। विभिन्न गांवों से लोग अपनी-अपनी टोली के साथ करम डाली और करमा पूजा में रखे गए जावा लेकर पहुंचे। सभी टोलियों ने अपनी मंडली के साथ मांदर की थाप पर नृत्य किया। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता बढ़ती है। अपनी कला और संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। उन्होंने करम पर्व को भाई की लंबी आयु की कामना से जुड़ा पर्व बताया और आयोजकों को बधाई दी। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.