Ranchi News: ओरमांझी में गिरे बिजली के पोल से मंडरा रहा हादसे का खतरा
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। गिरे हुए बिजली के पोल के कारण 11 हजार वोल्ट की लाइन दूसरे पोल के सहारे लटकी हुई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ओरमांझी के हरचंडा, सिलीदीरी, शंकर घाट सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब 500 घरों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, महालक्ष्मी सूत मिल की लेबर कॉलोनी के सामने से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजरती है। यह लाइन कई वर्षों से जर्जर बिजली के खंभे के सहारे खड़ी थी। जब भी खंभा झुकता था, विभाग के कर्मचारी समीप के एक मकान के पिलर में सपोर्टिंग तार बांधकर उसे सीधा कर देते थे। पिछले वर्ष भी बारिश के दौरान खंभा गिर गया था। उस समय मकान मालिक के आग्रह पर कुछ समय के लिए सपोर्टिंग तार बांधा गया था। बिजली विभाग ने नया खंभा लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.