Ranchi News: ओरमांझी में एंटी क्राइम चेकिंग, दो बाइक थाना लाई गईं
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर एंटी क्राइम चेकिंग और बॉर्डर सीलिंग अभियान चलाया। पुनदाग टोल प्लाजा, लाल बहादुर शास्त्री चौक और इरबा बाजारटांड़ के समीप सभी तरह के वाहनों की जांच की गई। बाइक सवारों की भी जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिली दो बाइक को जांच के लिए थाना लाया गया। दोनों बाइक की जांच की जा रही है। रविवार को बैंक खुलने के कारण थाना क्षेत्र के सभी बैंकों में भी पुलिस ने गहन जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह की जांच समय-समय पर जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अपराध रोकने को सोनाहातू-राहे में चला वाहन जांच अभियान संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों पर विशेष नजर रखते हुए उनकी जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.