रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी थाना में बुधवार को विशेष जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत चार मामलों का निष्पादन किया गया। जनसुनवाई में कुल सात आवेदन लेकर लोग पहुंचे थे। लोगों की शिकायतें सुनने के बाद चार मामलों का समाधान किया गया। एक आवेदन पर धमकी देने, काम में बाधा डालने और रंगदारी मांगने के आरोप में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घरेलू विवाद से जुड़े एक आवेदन का तत्काल निष्पादन किया गया। वहीं दो अन्य मामलों में दोनों पक्षों को बैठकर आपसी सहमति से समाधान निकालने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राहे ओर सोनाहातू थाना में जन शिकायत शिविर में सुनी गईं लोगों की समस्याएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...