रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। ऑड्रे हाउस में 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक चलने वाली 'आदि बाजार एवं आदि चित्रा' प्रदर्शनी का सोमवार को विधायक नवीन जायसवाल ने उद्घाटन किया। ट्राइफेड द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय मेले में 14 राज्यों के करीब 80 जनजातीय शिल्पकार अपनी पारंपरिक कलाकृतियों और हस्तशिल्प का प्रदर्शन व बिक्री कर रहे हैं। कुल 46 स्टॉलों में से 18 लाइव डेमोंस्ट्रेशन स्टॉल लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं, जो जनजातीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...