रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। झारखंड की आदिवासी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ऐतिहासिक मुड़मा जतरा मंगलवार से शुरू होगा। दो दिवसीय जतरा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों और नेपाल से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जतरा का विधिवत शुभारंभ 27 अक्टूबर को सरना धर्मगुरु बंधन तिग्गा के नेतृत्व में 40 पड़हा के पाहन-पुजार और धार्मिक अगुवाओं द्वारा शक्ति खूंटा की पूजा-अर्चना के साथ होगा। जतरा संचालन समिति के अनुसार, उद्घाटन या समापन समारोह में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री के आगमन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जतरा में मनोरंजन के लिए बिजली से चलने वाले झूले, मौत का कुआं, सर्कस, जादू के खेल और विभिन...