रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) और सी-डैक पटना के बीच अकादमिक शोध, नवाचार और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ। इसके तहत दोनों संस्थान मिलकर शोध और विकास कार्य, प्रशिक्षण, कार्यशालाएं, इंटर्नशिप व कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित करेंगे। विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधार्थियों को नई तकनीकों पर काम करने व विशेषज्ञों के साथ अनुसंधान का अवसर मिलेगा। मौके पर एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन, कुलसचिव प्रो एसबी दंडीन और सीडैक से अभिनव दीक्षित, निशांत शेखर, साकेत झा, अमरजीत शर्मा थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विज्ञापन- सीडैक पटना व एसबीयू के बीच शोध व तकनीकी विषय पर एमओयू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...