रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। नगर पंचायत बुंडू की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सामाजिक संगठनों की ओर से 23 सितंबर को प्रस्तावित बुंडू बंद सोमवार को स्थगित कर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी की अध्यक्षता में सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक हुई। इसमें जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सहमति बनी। बैठक में बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश, नगर पंचायत बुंडू के प्रशासक शुभम पोद्दार, अंचल अधिकारी हंस कुमार हेंब्रोम और बुंडू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो मौजूद थे। जय हो सेवा संगठन, उलगुलान मोर्चा, मजदूर सेवा संगठन, युवा एकता संगठन, नव चालक कल्याण संघ, मानव सेवा संस्था सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

समस्याओं पर चर्चा बैठक ...