Ranchi News: एसएस मेमोरियल कॉलेज में युवा महोत्सव 'इंजोत' शुरू
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। एसएस मेमोरियल कॉलेज में गुरुवार को दो दिवसीय युवा महोत्सव 'इंजोत' की शुरुआत हुई। महोत्सव में भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद, पेंटिंग, रंगोली, क्ले आर्ट, पोस्टर मेकिंग, काव्य पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महोत्सव के शुभारंभ पर प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ विभिन्न विधाओं में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि रांची विवि के हैप्पीनेस सेंटर की निदेशक डॉ रोजलीना सिंह ने कहा कि पुस्तकें हमें ज्ञान देती हैं और युवा महोत्सव जैसे मंच हमें पहचान देते हैं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.