रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची। श्री मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर श्री दुर्गा पूजा भंडारा आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, एडीएम धनंजय कुमार और मीनाक्षी से मुलाकात की। रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के वरीय उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष लखपति कुमार साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पूजा समितियों की समस्याओं के समय पर समाधान का आग्रह किया। साथ ही, 19 अक्तूबर को आयोजित भंडारे के लिए अधिकारियों को आमंत्रित किया। मौके पर भास्कर वर्मा, रंजीत कुमार, संदीप साहू, दौलत साहू, भोला केसरी, अमित लाल व देवरत्न कुमार उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...