रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता। एसआईआर में नाम, उम्र और अन्य विसंगतियां दूर कराने के लिए समाहरणालय से लेकर अंचल कार्यालयों तक मतदाताओं की भीड़ उमड़ रही है। मतदाता विभिन्न प्रमाणपत्रों के साथ अपनी त्रुटियां सुधारने के लिए समाहरणालय के संबंधित कार्यालय और अंचल कार्यालय तक पहुंच रहे हैं। हालांकि अब बीएलओ को ही मतदाताओं के घर जाकर प्रमाणपत्रों का सत्यापन कर प्रक्रियाएं पूरी करनी है। जिन लोगों को नोटिस पहले दिया जा चुका है उनकी सुनवाई 12 अक्तूबर तक संबंधित कार्यालयों में होगी।

मतदाता की सुनवाई मंगलवार को समाहरणालय में एसआईआर के तहत पुराने और वर्तमान मतदाता सूची में गलती मिलने के बाद मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। जिसकी सुनवाई को लेकर मतदाता नोटिस और दस्तावेजों के साथ पहुंचकर अपनी पुष्टि करवा रहे हैं।

सत्यापन की...