रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में मतदाता पहुंचे और प्रारूप मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरणों का मिलान किया। लोगों ने नाम की स्पेलिंग, फोटो, पता सहित अन्य जानकारियों की जांच की। त्रुटि मिलने पर उसे सुधारने के लिए फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया की जानकारी ली। एसआईआर प्रक्रिया के तहत तैयार एएसडीडीएफ (मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, पहले से अन्यत्र पंजीकृत, अनुपस्थित एवं अन्य) सूची में जिले के कुल 69,843 मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इनमें 19,689 मृत, 31,928 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 8,487 पहले से अन्यत्र पंजीकृत, 8,350 अनुपस्थित तथा 1,389 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। तोरपा विधानसभा में 28,704 ...