Ranchi News: एसआईआर जागरुकता रथ को मंत्री ने रवाना किया
रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: कांके,प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम के नेतृत्व में रविवार को मोरहाबादी से जागरुकता रथ अभियान की शुरुआत की गई। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संजय सेठ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। अभियान के माध्यम से कांके विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लोगों को एसआईआर प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी दी जाएगी। साथ ही मतदाताओं से अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जांचने तथा छूटे हुए नाम जुड़वाने की अपील की जाएगी। कमलेश राम ने कहा कि अभियान का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.