रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रखंड के कई बूथों पर इन दिनों क्रमवार एसआईआर को लेकर जनसुनवाई चल रही है। इससे पहले लगभग सभी मतदाताओं ने फॉर्म भरकर मैपिंग कराई थी। इसके बावजूद कई मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी। वहीं छोटी-छोटी गलतियों के कारण कई लोगों के फॉर्म में विसंगतियां सामने आ रही हैं। इसके चलते उन्हें दोबारा काम छोड़कर जनसुनवाई में पहुंचना पड़ रहा है। गलतियों को लेकर मतदाताओं को नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नोटिस समय पर घर पहुंचाया जाए और उसमें जरूरी दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। खेतीबारी के मौसम में एसआईआर का काम होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कह...