रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के नेतृत्व में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नोटिस, सुनवाई, दावा-आपत्तियों के निस्तारण तथा दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया की जा रही है। दावा-आपत्तियों के निस्तारण तथा दस्तावेजों के सत्यापन कराने प्रतिदिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भी मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी  द्वारा मतदाताओं से प्राप्त दस्तावेजों की निर्धारित प्रावधानों के तहत जांच की जा रही है। सत्यापन में जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक ...