रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। भाजपा खिजरी मंडल की बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष समीर राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसआईआर (गणना प्रपत्र) और भाजपा के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बताया कि बीएलए-2 को सरल ऐप पर किस तरह काम करना है। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी संगठनात्मक कार्यों की रिपोर्टिंग कार्यस्थल से ही सरल ऐप पर करनी होगी। किसी भी कार्यक्रम की सूचना सरल ऐप पर दर्ज होने के बाद ही उसे मान्य माना जाएगा। बैठक में प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, गोरखनाथ सिंह, हरिश गंझू, रामाशंकर सिंह, राजीव रंजन कुमार, दिलीप कुमार साहू, तुलसी गोप, धीरज सिंह, रमेश लकड़ा, मिनु सिंह, नारायण सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी ह...