रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रांची। धुर्वा सेक्टर-एक स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट (एलएचपी) के निवासियों ने इस वर्ष दुर्गा पूजा विधि-विधान एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए पूजा पंडाल स्थल पर शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। साथ ही धार्मिक आयोजनों के लिए श्री मातृशक्ति दुर्गा पूजा समिति 2026 का गठन हुआ। समिति में आशुतोष सिंह को संरक्षक, असीम मोइत्रा को संयोजक और उत्तम पाठक को पूजा प्रभारी मनोनीत किया गया। वहीं राजेश सिंह अध्यक्ष, अनिल प्रसाद व संजय सिंह उपाध्यक्ष, निरंजन कुमार सचिव तथा संजय यादव कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा जितेंद्र विश्वकर्मा और राजकुमार सोनी सहित 51 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पिछली समिति ही कराएगी दुर्गा पूजा महोत्सव यह भी पढ़ें- Kishanganj News: लाइन झूलन मंदिर दुर्गा पूज...