रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: रांची प्रमुख संवाददाता। धुर्वा जेएससीए स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच को लेकर रांची पुलिस की ओर से तैयारी जोरों पर चल रही है। मैच के दौरान सबसे बड़ा फोकस दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सुरक्षित आवाजाही पर रहेगा। एयरपोर्ट से होटल और जेएससीए स्टेडियम तक खिलाड़ियों के लिए विशेष रूट तय किए गए है। इन रूटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसको लेकर सिटी एसपी पारस राणा ने पुलिस अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के रांची पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से होटल तक का रूट सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: टी-20 किक्रेट पास वितरण को लॉटरी निकाले एचईसी खिलाड़ियों के...