Ranchi News: एयरपोर्ट रोड में मोबाइल छीना, धक्का देने से बेहोश हुआ युवक
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची एयरपोर्ट रोड में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक से मोबाइल छीन लिया। अपराधियों ने उन्हें धक्का मारकर सड़क पर गिरा दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित विक्रम लकड़ा ने एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। हटिया स्टेशन रोड के गितिलपीड़ी निवासी विक्रम लकड़ा ने पुलिस को बताया कि वे अपने घर से पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक करते हुए हिनू से स्टेट हैंगर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही स्टेट हैंगर के पास पहुंचे तो पीछे से दो अपराधी लाल रंग की स्कूटी से आकर मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों और विक्रम के बीच छीना-झपटी हुई। अपराधियों के धक्का देने से विक्रम के सिर, हाथ और घुटने में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। उसकी पत्नी के द्वारा टुकटुक गाड़ी से प्राथमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.