रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। एमएमडीआर संसोधन बिल और एसआईआर विरोध में 25 व 26 नवंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को भाजपा ने संघीय ढांचे पर प्रहार बताया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केके गुप्ता ने कहा कि झारखंड विधानसभा को हेमंत सरकार केंद्र विरोधी राजनीति का मंच बनाकर जनता में भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहती है, लेकिन मंसूबा सफल नहीं होने जा रहा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पहले हेमंत सरकार को जनता को अपने 7 वर्ष के कार्यकाल में खनिज और खनन का पुरा हिसाब-किताब सार्वजनिक करनी चाहिए। सरकार को यह बताना चाहिए कि झारखंड की खनन नीति क्या है, खनन से राजस्व प्राप्ति की क्या स्थिति है, सरकार को यह भी बताना चाहिए कि इन सात वर्षों में केंद्र से कितने खनिज क्षेत्र आवंटित हुए और उसके अलोक में कितने खनिज क्षेत्र की न...