रांची, अक्टूबर 31 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्ट्डी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों (पीजीडीपी) की शुरुआत शनिवार को हुई। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अशोक आर पाटिल ने कहा कि ये डिप्लोमा पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को उन्नत विधिक ज्ञान, व्यावहारिक समझ और पेशेवर दक्षता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा देने के साथ-साथ उनके बायोडाटा व पेशेवर प्रोफाइल को भी मजबूत करेगा और कौशल को निखारेगा। उन्होंने कक्षाओं के संचालन, अकादमिक ढांचे एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं की भी विस्तृत जानकारी दी। विश्वविद्यालय को प्रथम बैच के लिए कुल 30 अक्तूबर तक 49 प्रव...