रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। एनजीटी की रोक के बावजूद बुंडू अनुमंडल की विभिन्न नदियों और बालू घाटों से कथित अवैध बालू उत्खनन और परिवहन का मामला सामने आया है। जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा ने बुधवार को मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उपायुक्त और एसएसपी को पत्र भेजकर जांच की मांग की।

शिकायत की प्राथमिकी शिकायत में कहा गया है कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उत्खनन पर रोक के बावजूद बादला, तुंजु, सुटीलोंग, बुडाडिह, पागुरा, क्राम्बु सहित कांची नदी के विभिन्न घाटों से बालू उठाया जा रहा है। आरोप है कि जेसीबी और ट्रैक्टर से बालू निकालकर रात में हाइवा में लोड कर रांची-जमशेदपुर मार्ग से बाहर भेजा जा रहा है। कुशवाहा ने वर्ष 2025 और 23-24 अगस्त 2026 के फोटोग्राफिक साक्ष्य भी शिकायत के साथ देने की बात कही है।

प...