Ranchi News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची। संत जेवियर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शनिवार सुबह बड़ा तालाब परिसर में स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान चलाया गया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनिर्बान गुप्ता के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने तालाब के आसपास सफाई कर आम लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और सतत विकास के प्रति जागरुकता बढ़ाई गई। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.