रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के तहत कार्यरत कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनएचएम के तहत कार्यरत हजारों कर्मचारियों के वेतन (मानदेय) भुगतान का रास्ता साफ कर दिया है। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने दीवाली के अवसर पर वेतन भुगतान में हो रही देरी को देखते हुए डॉ शोभना टोप्पो, निदेशक संचारी रोग, स्वास्थ्य निदेशालय को स्वास्थ्य निदेशालय का डीडीओ (निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी) नियुक्त कर दिया है।विभागीय अवर सचिव किरण सोरेंग ने गुरुवार को इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि डॉ टोप्पो को अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशालय का निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी घोषित किया जाता है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डीडीओ के पेच में फंसा ...