रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित राजहंस फिलिंग स्टेशन के ढांचे को ध्वस्त करने की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। झारखंड हाईकोर्ट में एनएचएआई की ओर से यह जानकारी दिए जाने के बाद पेट्रोल पंप संचालक राजहंस मिश्रा ने अपनी याचिका वापस ले ली। इसके बाद जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने याचिका वापस लेने के आधार पर निष्पादित कर दी। मामले में राजहंस मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एनएचएआई को राजहंस फिलिंग स्टेशन के किसी भी ढांचे, उपकरण या सुविधा को ध्वस्त करने, नुकसान पहुंचाने अथवा हटाने से रोकने का आग्रह किया था। यह फिलिंग स्टेशन रांची के रामपुर बाजार स्थित एनएच-33 के गरके क्षेत्र में प्लॉट संख्या 510 (आंशिक), खाता संख्या 58, थाना संख्या 335 की 57 डिसमि...