रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहीद एतवा उरांव स्मारक न्यास और युवा विकास क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिनी शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट एक सितंबर से शुरू होने जा रहा है। फाइनल मैच पांच सिंतबर को होगा। ​खेल प्रभारी विनोद खलखो और मो राजा ने बताया कि मांडर प्रखंड के बुढ़खुखरा स्थित खेल मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट में शामिल होने की अंतिम तिथि 28 अगस्त है और एंट्री फीस Rs.5,500 रुपए रखी गई है। टूर्नामेंट के विजेता टीम को 80 हजार रुपये नकद व एक बड़ी ट्रॉफी और उपविजेता को 50 हजार रुपये नकद व बड़ी ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करनेवाली टीमों को क्रमशः 15-15 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...